फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला देख लौट रहे तीन बुलेट सवारों की वाहन की टक्कर से मौत, अजनाला के गांव चमियारी के पास वाहन की चपेट आई बुलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। अजनाला तहसील के गांव चमियारी के पास शुक्रवार को रात किसी अज्ञात वाहन ने तीन बुलेट सवारों को साइट से टक्कर मार दी, जिससे एक युवती सहित उनकी मौत हो गई, जबकि एक युवती की हालत गंभीर है। मृतकों की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अज्ञात वाहन चालक का पता लग सके।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चमियारी गांव का हरजिंदर सिंह अपनी पत्नी काजल, साली नेहा और एक अन्य व्यक्ति हरजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी के साथ मेला देखने के बाद शुक्रवार को रात करीब 11 बजे बुलेट मोटरसाइकिल से गांव की तरफ लौट रहे थे। इस दौरान जब वे चमियारी नहर के पुल के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बुलेट मोटरसाइकिल को साइड से टक्कर मार दी और फरार हो गया। इस दुर्घटना में हरजिंदर सिंह, उसकी साली नेहा और हरजिंदर सिंह उर्फ हैप्पी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
जबकि काजल गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे तुरंत अमृतसर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अजनाला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल अज्ञात वाहन चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जल्द उसे गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें