फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: 10 पिस्तौल और 2.5 लाख रुपये हवाला राशि साथ तीन गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 10:33 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। कमिश्नरेट पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित हो रहे अवैध हथियार और हवाला नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को 10 आधुनिक पिस्तौल और 2.5 लाख रुपये हवाला राशि समेत गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पाकिस्तानी हैंडलरों के संपर्क में थे और सोशल मीडिया के जरिये हथियारों की खरीद-फरोख्त करते थे। उनका उद्देश्य राज्य की शांति भंग करना था।
आरोपियों की पहचान अमृतसर के गांव माजी मेओ निवासी अमरजीत सिंह उर्फ बावा (22), तरनतारन के गांव वान तारा सिंह निवासी मनबीर सिंह (26) और मुंबई के गौतम नगर निवासी मोहम्मद तौफीक खान उर्फ बबलू (42) के रूप में हुई है। आरोपियों से बरामद हथियारों में तीन .30 बोर पीएक्स-5 पिस्तौल, तीन 9 एमएम ग्लॉक, एक 9 एमएम ब्रेटा और तीन .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अमरजीत उर्फ बावा को गिरफ्तार कर उसके पास से एक ग्लॉक पिस्तौल बरामद की। उसकी निशानदेही पर मनबीर सिंह को नौ पिस्तौल समेत दबोच लिया गया। जांच में पता चला कि दोनों का एक साझा पाकिस्तानी हैंडलर है, जो ड्रोन के जरिये हथियारों की खेप भारतीय क्षेत्र में भेजता था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मुंबई निवासी तौफीक खान हवाला के जरिये कमाई गई रकम पाकिस्तान भेजता था। साथ ही पंजाब के अलग-अलग शहरों में किराए पर रहकर नेटवर्क को संचालित करता था। उसे 2.5 लाख रुपये हवाला राशि सहित गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना गेट हकीमा, अमृतसर में आर्म्स एक्ट की धारा 25(6), 25(7) और 25(8) के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें