फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: मध्य प्रदेश से हथियार की तस्करी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार , आठ पिस्टल और कारतूस बरामद

Thu, 10 Oct 2024 09:29 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

मध्य प्रदेश से पंजाब में हथियारों की तस्करी का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले यूपी से हथियारों की तस्करी होती थी, लेकिन अब हथियारों की तस्करी के लिए केंद्र बिंदु मध्य प्रदेश बना हुआ है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई करने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जिला अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने 8 पिस्तौल 32 बोर, 8 मैगजीन और 17 जिंदा राउंड बरामद किए हैं। आरोपी इन हथियारों को पाकिस्तान और मध्यप्रदेश से लेकर आते थे।

एसएसपी चरणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी और गुरतेज सिंह को 5 पिस्तौल 32 बोर, पांच मैगजीन और 15 जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। इसी प्रकार संगठित अपराध के विरुद्ध चलाए गए अभियान में थाना चाटीविंड पुलिस ने बिकरजीत सिंह उर्फ बिक्की को 32 बोर की 3 पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी से 3 मैगजीन एवं 2 जिंदा राउंड भी बरामद किए गए। चाटीविंड थाने में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि गुरतेज सिंह के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं। वह पाकिस्तान से हथियार ड्रोन के जरिये मंगवाते थे। पूछताछ में यह भी पता चला कि बिकरजीत सिंह उर्फ बिक्की विभिन्न गिरोहों को आपराधिक गतिविधियों के लिए मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर देता था। गिरफ्तार किये गए उक्त अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है तथा उनके आगे-पीछे के लिंक की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें