फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: नशा तस्करी गिरोह के खिलाफ अमृतसर पुलिस का एक्शन, हेरोइन और ड्रग मनी के साथ तीन आरोपी काबू

Thu, 10 Oct 2024 12:38 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पकड़ा गया आरोपी गुरमेज जेल में बंद कैदियों को हेरोइन की आपूर्ति करता था। आरोपी आकाशदीप सिंह और सतिंदरपाल सिंह सीधे पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों के संपर्क में थे, जो सीमा पार ड्रग्स पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद सामान - फोटो : X @DGPPunjabPolice
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा पार मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 4.5 किलोग्राम हेरोइन और 4.32 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।
विज्ञापन

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश और सतविंदरपाल सिंह उर्फ सत्ती और गुरमेज सिंह के रूप में हुई है। गुरमेज जेल में बंद कैदियों को हेरोइन की आपूर्ति करता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी आकाशदीप सिंह और सतिंदरपाल सिंह सीधे पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्करों के संपर्क में थे, जो सीमा पार ड्रग्स पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे थे। पेशेवर जांच में तकनीकी सुराग मिले हैं और एनडीपीएस अधिनियम के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें