फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री हरिमंदिर साहिब को RDX से उड़ाने की धमकी: ई-मेल पर मिली धमकी के बाद SGPC ने बढ़ाई सुरक्षा, पुलिस भी चाैकस

Tue, 15 Jul 2025 08:48 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

श्री हरिमंदिर साहिब को धमकी के बाद पुलिस हाई अलर्ट पर है। श्री हरमंदिर साहिब को आने जाने वाले सभी रास्तों पर पहरा और भी ज्यादा कड़ा कर दिया गया है। गलियारा, परिक्रमा और आसपास सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। 
विज्ञापन
श्री हरिमंदिर साहिब का लंगर हाॅल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब को किसी अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार को धमकी भरा ईमेल लिखकर आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी दी है। एसजीपीसी के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नन ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर एसजीपीसी के पदाधिकारियों ने टास्क फोर्स की सहायता से अंदरूनी सुरक्षा बढ़ा दी है। श्री हरिमंदिर साहिब, उनकी परिक्रमा, लंगर भवन और सराय में जांच की जा रही है। सिविल ड्रेस में पुलिस कर्मचारी परिसर में तैनात कर दिए गए हैं। श्री हरिमंदिर साहिब के आसपास सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि ईमेल करने वाला व्यक्ति काैन है और किस जगह से यह ईमेल भेजी गई है। इससे पहले भी कई बार अमृतसर में श्री हरिमंदिर साहिब, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और श्री दुर्ग्याणा मंदिर को आरडीएक्स से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें