फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी

Mon, 12 Oct 2026 06:43 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। पुलिस कमिश्नर के कार्यालय को ईमेल के जरिये बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। अज्ञात व्यक्ति ने सोमवार को धमकी भरा ईमेल पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ऑफिशियल मेल आईडी पर भेजा।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी सतर्क हो गए। उन्होंने तत्काल कार्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। मामले की गंभीरता को देखते हुए धमकी देने वाले की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। अब ईमेल भेजने वाले की पहचान करने के लिए तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस धमकी के पीछे के मकसद का पता लगाने में जुटी है। फिलहाल, मामले की वास्तविकता जानने के लिए जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें