फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में सिख लड़की पर जुल्म करने वालों को मिलनी चाहिए सख्त सजा- एडवोकेट धामी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने देश के पीएम मोदी को पत्र लिख कर जनवरी माह में राजस्थान के अलवर में एक नाबालिग अपंग सिख लड़की के साथ किए गए अपराध के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

एडवोकेट धामी ने इस पत्र के जरिये पीएम को लिखा है कि 11 जनवरी 2022 को अलवर में एक फ्लाईओवर के नीचे एक लड़की खून से लथपथ हालत में मिली थी। उसे लगी गंभीर चोटों से स्पष्ट था कि दोषियों ने उसके साथ गलत हरकतें करने के बाद उसे फ्लाईओवर से नीचे फेंक दिया है।
एडवोकेट धामी ने कहा कि इस घटना के करीब 4 माह बीतने के बाद भी दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर अलवर के माला खेड़ा पुलिस थाने में अलग-अलग धाराओं के तहत 12 जनवरी 2022 को एक एफआईआर भी दर्ज हुई, लेकिन पुलिस ने इसमें अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की। पीड़ित लड़की की हालत अभी तक भी बेहद गंभीर बनी हुई है और वह जयपुर के एक अस्पताल के आईसीयू में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसजीपीसी की तरफ से इस संबंधी 17 जनवरी और 5 मार्च को दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलौत को पत्र लिखे गए हैं। इसी दौरान पिछले 76 दिनों से अलवर के शहीद स्मारक स्थल में जिला अलवर गुरमति प्रचार कमेटी की तरफ से धरना भी लगाया हुआ है। दुख की बात है कि इसके बावजूद भी राजस्थान सरकार की ओर से मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा। एडवोकेट धामी ने अपने पत्र के जरिये पीएम से मांग की है कि इस मामले की सीबीआई या किसी अन्य केंद्रीय एजेंसी से जांच करवा कर सिख लड़की पर जुल्म करने वालों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन

- फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें