फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिस्ट समेत दो दुकानों में चोरी

विज्ञापन
बटाला में चोरी की जानकारी देता मेडिकल स्टोर का मालिक। - फोटो : GURDASPUR
विज्ञापन
चोरों ने मेडिकल और जनरल स्टोेर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मेडिकल स्टोर की सीढ़ियों पर लगे गेट के साथ वाली दीवार तोड़कर चोर अंदर घुसे, जबकि जनरल स्टोर का किसी चीज से शटर उठाकर चोर नगदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना सिंबल पुलिस चौकी में दी गई। पुलिस ने घटना का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

समीर मेडिकल स्टोर के मालिक समीर गुप्ता निवासी महाजन कालोनी ने बताया कि मंगलवार सुबह 9 बजे उन्होंने स्टोर खोला तो दवाएं व सामान बिखरा पड़ा था। गल्ले के दराज खुले पड़े थे। जब उन्होंने गल्ला चेक किया तो 95 हजार रुपये गायब थे। उन्होंने कहा कि गल्ले में कुछ फटे-पुराने नोट भी पड़े थे, चोर वह भी साथ में ले गए। मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी कैमरे डीवीआर खराब होने के चलते वह चल नहीं रहे थे। सीसीटीवी कैमरे चलते तो हो सकता है चोरों की पहचान हो सकती।
वहीं मेडिकल स्टोर की 50 फुट दूरी पर पड़ते जनरल स्टोर के मालिक जगदीश चंद निवासी गुरु नानक नगर ने बताया कि मंगलवार को उनकी दुकान शट्टर उठा हुआ था। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चेक करने पर पता चला कि चोर पैंट, शर्ट, कास्टमेटिक का सामान ले गए थे। उनका करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दोनों चोरी के मामलों में पुलिस चौकी सिंबल में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें