बटाला में पुलिस अधिकारी गन हाउस के मालिकों से चोरी के बारे में जानकारी लेते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
कादियां बस स्टैंड के पास रविवार की देर रात को लूथरा गन हाऊस की पिछली दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने दुकान में से लाखों रुपये के हथियार चुरा लिए।
सूचना मिलते ही एसएसपी बटाला दिलजिंदर सिंह ढिल्लों, डीएसपी कादियां प्रभु दास और पुलिस थाना कादियां के एसएचओ कुलवंत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
लूथरा गन हाऊस के मालिक राजेश लूथरा वासी मोहल्ला प्रेम नगर ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे फोन आया कि उनके गन हाउस की पिछली दीवार को किसी ने सेंध लगाई है और अंदर रखी की अलमारी भी खुली हुई है। जब उन्होंने दुकान में आकर देखा तो अलमारी में जो हथियारों मे से कुछ चोरी हो चुके थे। उन्होंने बताया कि चोरी हुए हथियारों में से एक पिस्टल, 4 रिवाल्वर 32 बोर, एक डबल बैरल राइफल, 2 रिवाल्वर 22 बोर के हैं।
इस संबंध में डीएसपी कादियां प्रभु दास ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस जांच में जुटी हुई है ।डीएसपी ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नही हो पाया कि कितने हथियार चोरी हुए हैं। डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट अपना काम कर रहें हैं। फिलहाल पुलिस अपनी कार्रवाई में लगी हुई है। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज होने की पुष्टि नहीं हो सकी।