फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के भाई की फैक्टरी में आग

Fri, 01 Nov 2013 10:00 PM IST
अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर में स्थानीय बटाला रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के भाई की फैक्ट्री में आग लग गई। प्रबंधकों का दावा है कि आग का कारण शार्ट सर्किट है।
विज्ञापन


आग से कितना नुकसान हुआ है इसका अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 प्रधानमंत्री के भाई मनबीर सिंह और हरदीप सिंह कोहली ने मीडिया को बताया कि वे बटाला रोड पर वीके पाइप इंडस्ट्रीज के नाम पर फैक्ट्री चलाते हैं।

 वीरवार देर रात को कुछ कारीगर मशीन पर काम कर रहे थे। अचानक शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसने पूरी फैक्ट्री को चपेट में ले लिया।

इससे आसपास की फैक्ट्रियां भी आग की चपेट में आने लगीं। फायर ब्रिगेड की बीस गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सेवा समिति ढाब वस्ती राम की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ लोगों ने सेवा समिति ढाब वस्ती राम के समाज सेवक गांधी से मारपीट की। उन्होंने शुक्रवार सुबह प्रधान सुदर्शन धवन, सचिव मोहन लाल की अध्यक्षता में थाना सदर के एसएचओ से फैक्ट्री के मालिक और कर्मियों के खिलाफ शिकायत की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें