हैरिटेज स्ट्रीट स्थित माता लौंगा वाली देवी मंदिर के पास गली में स्थित एक होटल में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली थाना की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मृतक की पहचान हरियाणा के जिला सिरसा के गांव सल्लनवाली निवासी 35 वर्षीय विकास कुमार के रूप में हुई है। होटल मालिक ने पुलिस को बताया कि विकास ने 9 जुलाई को उनके होटल में कमरा किराए पर लिया था। ज्यादातर समय वह होटल के कमरे में ही रहता था और खाने-पीने का सामान लाकर अपने कमरे को बंद कर लेता था।
होटल स्टाफ ने पुलिस को बताया कि वह अक्सर शराब का सेवन करता था और आज सुबह जब होटल का स्टाफ कमरे की सफाई के लिए गया तो उसने अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद इस संबंधी स्टाफ ने मालिक को बताया और फिर पुलिस को सूचित किया गया।
कोतवाली थाना प्रभारी गुरमीत सिंह नागरा के अनुसार मृतक बिजनेस के सिलसिले में अमृतसर आया हुआ था। इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।