गुरदासपुर। इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने दिवाली के त्योहार पर वृद्धाश्रम में बुज़ुर्गों के साथ खुशियां बांटीं। उन्होंने बुजुर्गों को राशन और मिठाइयां भी वितरित कीं।
शर्मा ने बुजुर्गों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान बुजुर्गों के साथ पटाखे भी फोड़े गए। राजीव शर्मा ने कहा कि दिवाली सिर्फ़ दीये जलाने का त्योहार नहीं है। यह एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और समाज के हर वर्ग को जोड़ने का त्योहार है। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके साथ समय बिताना हमारा फर्ज है।