फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर कमिश्नरेट का साइबर हेल्पडैस्क 24 घंटे करेगा काम - डा. गिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। एडवांस टेक्नोलॉजी का गलत उपयोग रोकने के लिए किसी जिले के साइबर हेल्प डेस्क का 24 घंटे काम करना आवश्यक है। पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल ने यह बात वीरवार को यहां बी डिवीजन थाना में 24 घंटे काम करने वाले साइबर हेल्प डेस्क की शुरुआत करते हुए कही। पुलिस कमिश्नर डा. गिल ने बताया कि देखा गया है कि कई लोगों को फोन आते हैं कि मैं विदेश से उनका रिश्तेदार बोल रहा हूं और उनके खाते में पैसे डालने की बात कही जाती है। पिछले 3-4 दिनों में इसी प्रकार की 10 शिकायत मिली हैं। इसी प्रकार की कॉल्स पर पैसे ट्रांसफर करने के बाद उनके साथ फ्रॉड होने का पता चलता है।
विज्ञापन

डा. गिल ने कहा कि इस प्रकार के मामलों में गोल्डन पीरियड 24 घंटे का होता है। इस दौरान बैंक या फाइनेंशियल संस्थान को शिकायत कर दी जाए तो पैसे दूसरे खाते में ट्रांसफर नहीं होते। यह पैसे या तो ब्लाक हो जाते हैं या वापस आ जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह भी देखा गया है कि साइबर सेल में शिकायत करने पर 24 घंटों का गोल्डन पीरियड निकल जाता है। टॉल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत दी जा सकती है। इसके साथ ही साइबर हेल्प डेस्क में एक नंबर 97811-30811 जारी किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस तरह का फ्रॉड होने पर तुरंत दोनों में से एक नंबर पर शिकायत करें। जिससे गोल्डन पीरियड का फायदा उठाते हुए पीड़ित के पैसे वापस लाए जा सकें। उन्होंने कहा कि यह हेल्प डेस्क एक सिंगल विंडो के रूप में काम करेगा।
उन्होंने कहा कि अकेले अमृतसर कमिश्नरेट में साल 2022 के दौरान अभी तक 822 शिकायत मिली हैं। पीड़ित इस पर सीधे शिकायत कर सकता है। जिस पर सीनियर अधिकारियों द्वारा मार्क किए जाने के बाद शिकायत को यूआईडी नंबर दिया जाएगा। इस पर फाइनेंस ट्रांसजेक्शन के बारे में समय पर की गई शिकायत पर पैसे वापसी के चांस बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित को साइबर संबंधी शिकायत दर्ज करवाने के लिए अलग-अलग दफ्तरों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें