फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: तरनतारन से चुनाव प्रचार करके लाैट रहे ऑब्जर्वर की गाड़ी को लगी आग, झुलसे

Fri, 07 Nov 2025 11:00 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। वीरवार देर रात तरनतारन से चुनाव प्रचार करके लाैट रहे ऑब्जर्वर की गाड़ी को आग लगने से चालक बुरी तरह से झुलस गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

जानकारी मिलते ही पुलिस थाना वेरका से एएसआई साहिब सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। झुलसे कार चालक की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी कादियां जिला गुरदासपुर के तौर पर हुई है। जांच अधिकारी साहिब सिंह ने बताया कि सुखदेव सिंह वारिस पंजाब दे पार्टी के ऑब्जर्वर हैं और तरनतारन में वारिस पंजाब दे पार्टी के उम्मीदवार मंदीप सिंह के हक में चुनाव प्रचार करके वीरवार देर रात अपनी कार पर लाैट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक कार को आग लग गई और आग ने इतना उग्र रूप धारण कर लिया कि सुखदेव सिंह को कार से बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह आग की लपटों में घिर गए। आसपास से गुजरने वाले वाहन चालकों ने सुखदेव सिंह को कार से बाहर निकाला पर तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुके थे, जिसे अस्पताल लेकर गए पर हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण डाॅक्टरों ने डीएमसी लुधियाना भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें