फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी आशीष मसीह की मौसी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। गुरदासपुर की जेल से मेंटल अस्पताल लाए आतंकी आशीष मसीह के फरार होने के मामले में पुलिस ने उसकी मौसी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस मां को भी काबू कर चुकी है। मानसिक रोगों का झांसा देकर अमृतसर के डॉ. विद्या सागर इंस्टीट्यूट से आतंकी तीन सितंबर को फरार हो गया था।
मजीठा रोड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरविंदर सिंह ने बताया कि गुरदासपुर जिला के सदर थाना के तहत जमीता सिधवां गांव निवासी रमेश की पत्नी रोनिका 3 सितंबर की सुबह हुई आतंकी की फरारी के समय मेंटल अस्पताल के पास ही थी। रोनिका ने दो बार आशीष से मुलाकात की थी। आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले आतंकी आशीष की मां वीनू और उसे कार से भगाने वाले राजा को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

वीनू और कार चालक से पूछताछ के दौरान किए खुलासों को रोनिका से की जा रही पूछताछ के साथ मिलान किया जा रहा है। मामले में गुरदासपुर पुलिस की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने बताया कि जब पुलिस आतंकी आशीष की गिरफ्तारी के लिए उसके घर (गुरदासपुर) पहुंची, तो कुछ लोगों ने पुलिस पार्टी पर कार चढ़ाने की कोशिश की। जिसमें गुरदासपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गुरदासपुर पुलिस ने ड्रोन जरिए पाकिस्तान से हथियार मंगवाने के आरोप में गुरदासपुर जिला के थाना तिब्बड़ के गांव गोत खोखर निवासी आशीष मसीह को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने गुरदासपुर जेल प्रबंधन को मानसिक हालत ठीक नहीं होने का झांसा दिया तो उसे इलाज के लिए अमृतसर ले जाया गया। वहां उसकी निगरानी के लिए चार पुलिस मुलाजिमों को तैनात किया गया था, जिन्हें चकमा देकर वह फरार हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें