फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी न होने पर अमृतसर में अध्यापकों ने रैली निकालकर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब एंड चंडीगढ़ कॉलेज टीचर यूनियन (पीसीसीटीयू) के आह्वान पर डीएवी कॉलेज को- आर्डिनेट कमेटी ने प्रदेश भर के सभी डीएवी कॉलजों में तीन घंटे का प्रदर्शन किया। हाथी गेट स्थित डीएवी कॉलेज परिसर में अध्यापकों ने भी एक रैली निकाली और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेजस को- ऑर्डिनेटर कमेटी के संयोजक डॉ. बीबी यादव ने कहा कि यह धरना अध्यापकों की मांगों को पूरा न करने के विरोध में दिया जा रहा है। अब तक अध्यापक यूनियनों और प्रबंधक कमेटी के बीच 11 बैठकें हो चुकी है, लेकिन इस मामले का कोई हल नहीं निकला है। कॉरियर एडवांसमेंट स्कीम के अंतर्गत अध्यापकों का प्रमोशन तीन वर्षों से पेंडिंग है और कई कॉलजों में अध्यापकों के बकाया भी बाकी है। डीएवी प्रबंधक कमेटी और अध्यापकों के बीच इन मांगों के बारे में अगस्त 2018 में पहली बैठक हुई थी। तब से लेकर अब तक आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है।
डीएवी कॉलेज अमृतसर इकाई के अध्यक्ष डॉ. गुरदास सिंह सेखों ने कहा कि प्रबंधक कमेटी अध्यापकों के बीच फूट डालकर उन्हें उनकी मांगों से वंचित करना चाहती है। डीएवी कॉलजों की करोड़ों की राशि डीपीआई के पास पेंडिंग है, जिसे अब तक नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें