फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 ग्राम हेरोइन समेत दो नाइजीरियन गुरदासपुर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने दो नाइजीरियन तस्करों को गिरफ्तार कर 400 ग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों दिल्ली से सस्ते दाम पर हेरोइन लाकर गुरदासपुर, बटाला और अमृतसर में बेचते थे। इसकी पुष्टि एसएसपी गुरदासपुर राजिंदर सिंह सोहल ने की।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना बहरामपुर में तैनात एएसआई जागीर सिंह ने अन्य पुलिस टीम के साथ टी प्वाइंट गांव रामपुरा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान दो लोगों को संदेह के आधार पर काबू किया गया। इसकी सूचना डीएसपी महेश सैनी को दी गई तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। तलाशी के दौरान मैनसे निवासी ईमोस्टेट उहाकपू नाइजीरिया जो अभी मोड़ राम पार्क सेक्टर नंबर-24 दिल्ली में रह रहा है के पास से 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। कैलेची जस्टन निवासी अमोलका इहीआला नाइजीरिया जो फिलहाल द्वारिका मोड़ रामा पार्क गली नंबर आठ दिल्ली में रह रहा है के पास से 280 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार कर पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें