फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर इस बार निकलेगी कोरोना पर जीत की झांकी, उद्देश्य-वैक्सीन के लिए प्रेरित करना

Fri, 22 Jan 2021 01:22 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
अमृतसर में गणतंत्र दिवस पर निकलेगी कोरोना पर जीत की झांकी। - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के अमृतसर में इस बार 26 जनवरी के समारोह में कोरोना की झांकी निकलेगी। पंजाब के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी वायरस पर थीम बना कर उसे गणतंत्र दिवस के अवसर निकाली जानी वाली झांकियों में शामिल किया जाएगा। 

विज्ञापन


दस माह तक कोरोना का निडरता से सामना करने वाला स्वास्थ्य विभाग 26 जनवरी को गुरुनानक स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय समारोह में ‘कोरोना की झांकी’ निकालेगा। स्वास्थ्य विभाग ने इस झांकी के लिए सभी प्रबंध पूरे कर लिए हैं। झांकी का मुख्य उद्देश्य लोगों को वैक्सीन के लिए प्रेरित करना है। 

यह भी पढ़ें - पीजीआई चंडीगढ़ का नया कीर्तिमान, ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित 16 माह की बच्ची का नाक के जरिए ऑपरेशन
विज्ञापन


इस झांकी में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को बिठाया जाएगा। झांकी में कोरोना वायरस के चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। साथ ही मार्च-2020 में कोरोना की शुरुआत और जनवरी-2021 तक की स्थिति को ऑनस्क्रीन दर्शाया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मियों ने किस प्रकार कोरोना को नियंत्रण में करने का प्रयास किया, कितने स्वास्थ्य कर्मियों की जानें गई और जनवरी में टीकाकरण की सारी प्रक्रिया का सजीव चित्रण किया जाएगा। झांकी में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. टीकाकरण करते हुए भी दिखाई देंगे। 

कोरोना वायरस को मात देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से भेजी गई कोविशील्ड वैक्सीन से हर शख्स का टीकाकरण करना जरूरी है। हालांकि वर्तमान में टीकाकरण के प्रति स्वास्थ्य कर्मी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसका प्रतिकूल असर हो सकता है, क्योंकि अगले चरण में यह टीका लोगों को लगाया जाना है। लोगों में टीके के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने के मकसद से इस झांकी का विशेष महत्व होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की टिप्पणी, बिना सर्टिफिकेट व्हाट्सएप मैसेज को सबूत नहीं माना जा सकता

कोरोना वॉरियर्स को समर्पित रहेगा गणतंत्र दिवस
इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह कोरोना काल में जान हथेली पर रख काम करने वाले व जान गंवाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को समर्पित रहेगा। इसमें कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया जाना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग कोरोना योद्धाओं की सूची तैयार करने में जुटा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें