फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरदासपुर सेवानिवृत्त सैनिक ने आम के बाग में देखे संदिग्ध

Sat, 02 Apr 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
आतंकी - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के बाद इलाके में संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने की अफवाहों का बाजार गर्म था। करीब डेढ़-दो महीने से इन अफवाहों पर अंकुश लगा था।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात फिर से गुरदासपुर-दीनानगर के हाईवे स्थित बेअंत इंजीनियरिंग कालेज के पास आम के बाग में सात हथियार बंद संदिग्ध व्यक्ति गए। संदिग्ध देखे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी तुरंत हरकत में आ गए और पूरे इलाके को सील करके सर्च अभियान शुरू कराया। 

पुलिस के अनुसार सेवानिवृत्त सैनिक सतबीर कुमार का कहना है कि जब वह बरियार अड्डे से वापस अपने घर जा रहा था कि उसने पास में पड़ते आम के बाग में सात लोगों को ट्रक से उतरते देखा। उनके हाथ में एके 47 रायफल और 9 एमएम के पिस्तौल थे।
विज्ञापन


तबीर ने कहा कि वह लोग बोले इसे कुछ नही कहना, यह एक आम नागरिक है। इसके बाद वह लोग जंगल में चले गए। इसके बाद सतबीर ने गांव के सरपंच को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस अफसरों को दी गई।

सूचना मिलते ही डीआईजी कुंवर विजय प्रताप सिंह, एसएसपी जगदीप सिंह हुंदल, एसपी हेड क्वार्टर प्रदीप मलिक, कई थानों के एसएचओ  पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने 10 किलोमीटर के एरिया की घेराबंदी कर दी।

इसके साथ ही बेअंत इंजीनियरिंग कालेज को हास्टल में रह रहे विद्यार्थियों और क्वार्टरों में रह रहे स्टाफ की सुरक्षा बढ़ा दी। शनिवार की सुबह आठ बजे फिर से आम के बाग और आसपास के गांवों में सर्च अभियान चलाया गया। देर शाम तक सर्च अभियान जारी था। 
विज्ञापन
एसएसपी जगदीप सिंह हुंदल के अनुसार सतबीर सिंह शराब पीने का आदि है और काफी समय दिमागी तौर पर भी परेशान है। इसकी दवा भी चल रही है। इसके बावजूद पिछले हालातों को देखते हुए घटना को हलके में नही लिया जा रहा। अभी कुछ कहा नही जा सकता। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही पता चलेगा की इसमें कितनी सच्चाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें