फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरनतारन में हरिके झील में जून से चलेगी जल बस

Sat, 02 Apr 2016 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
जल बस - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
सतलुज-ब्यास दरिया का संगम हरिके झील में जल बस  चलाने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके तहत शनिवार को पंजाब टूरिज्म विभाग की प्रमुख सचिव अंजली भावरा ने हरिके झील का निरीक्षण किया। उनके साथ एडीशनल प्रोजेक्ट डायरेक्टर बसंता राज कुमार, एक्सईएम विजयपाल सिंह मान भी थे। 
विज्ञापन


भावरा ने हरिके नोच, एलएमबी बांध का निरीक्षण किया और जल बस प्रोजेक्ट के संबंध में  विभिन्न विभागों के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने झील में चल रहे काम का भी निरीक्षण लिया और संबंधित ठेकेदार को जून तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। 

एडिशनल प्रोजैक्ट डायरेक्टर बसंता राज कुमार ने टूरिज्म को बढ़ावा देने लिए अमृतसर व हरिके में प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं। इसके तहत हरिके झील में जल बस चलाने की योजना है। इस पर काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि जल बस खरीद ली गई है, जो कि अमेरिका में तैयार हो रही है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट में जंगली जीव व वण विभाग हरिके, नहरी विभाग, पंजाब प्रदूशण कंट्रोल बोर्ड, साइंस एंड टेक्नालाजी विभाग के अधिकारी काम कर रहे है। इस मौके डीएफओ चरनजीत सिंह, हरबंस सिंह ढिल्लों टूरिज्म विभाग,  एसडीओ मुकेश गोयाल, रेंज अधिकारी बलजीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें