फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: सुखबीर बादल ने पूरी की दस दिन की धार्मिक सजा, श्री काल तख्त पर की माफी की अरदास

Fri, 13 Dec 2024 10:27 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

शिअद प्रमुख व पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल की धार्मिक सजा पूरी होने के बाद वह शुक्रवार को अकाल तख्त साहिब पहुंचे। सुखबीर बादल ने अपने साथियों समेत श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की।
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त पर माथा टेकने पहुंचे सुखबीर बादल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच तख्तों के सिंह जत्थेदारों की ओर से दो दिसंबर को लगाई गई दस दिन की धार्मिक सजा पूरी करने के बाद शुक्रवार को सुखबीर बादल ने अपने साथियों समेत श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास की। अरदास समारोह में सुखबीर बादल के साथ अकाली दल के कार्यकारी अध्यक्ष बलविंदर सिंह भूंदड़, डाॅ. दलजीत सिंह चीमा, गुलजार सिंह रणिके, महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल, बिक्रम सिंह मजीठिया, सुखदेव सिंह ढींडसा आदि अकाली नेता मौजूद थे।
विज्ञापन


सजा पूरी करने के बाद अकाली नेताओं ने माफी के लिए अरदास करवाते हुए श्री अकाल तख्त साहिब पर कड़ाह प्रसाद की देग करवाई। अकाल तख्त साहिब की ओर से घोषित की गई राशि गुरु गोलक में जमा करवा कर इसकी रसीद अकाल तख्त सचिवालय पर सौंपी गई।

इस दौरान कड़ी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। पूर्व अकाली सरकार के दौरान ही सुखबीर बादल व अन्य पूर्व अकाली मंत्रियों ने गुरमीत राम रहीम को माफी दिलाई गई थी। इस सरकार के दौरान ही साल 2015 में ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अपमान की घटनाएं हुई थी। इन गुनाहों के चलते श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह ने सुखबीर बादल को 30 अगस्त को तनखाहिया घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें