फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसरः श्री हरमंदिर साहिब में सुखबीर बादल, मजीठिया और हरसिमरत कौर बादल ने की सेवा

Thu, 12 Dec 2019 09:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे सुखबीर सिंह बादल।
विज्ञापन

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल गुरुवार को अपनी पत्नी केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पूरी अकाली लीडरशिप के साथ श्री हरमंदिर साहिब के जोड़ा घर और लंगर हॉल में सेवा निभाई। शिअद के 99वें साल पूरा होने के उपलक्ष्य में श्री अकाल तख्त साहिब परिसर स्थित गुरुद्वारा बाबा गुरबख्श सिंह शहीद में श्री अखंड पाठ रखवाया गया। 

विज्ञापन


सुखबीर बादल के साथ उनकी पत्नी और बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ वरिष्ठ अकाली नेताओं ने आरंभता की अरदास श्रवण की। अखंड पाठ के भोग 14 दिसंबर को डाले जाएंगे। इसके बाद अकाली दल के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए डेलीगेट्स की बैठक होगी। बाद में सुखबीर बादल श्री हरमंदिर साहिब परिसर में स्थित जोड़ा घर गए। 

वहां उन्होंने संगत के रखे जूतों को साफ किया और पॉलिश की। सुखबीर बादल जोड़ा घर में बिछे रेड कारपेट में बैठ गए। जोड़ा घर के सेवादारों ने एक प्लास्टिक की टोकरी में संगत के जूतों को डाल कर सुखबीर के आगे रखा। इस दौरान सुखबीर बादल सतनाम वाहेगुरु का जाप करते रहे थे।

विज्ञापन

सुखबीर के बायीं ओर एसजीपीसी प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल और दायीं तरफ डॉ. दलजीत सिंह चीमा भी जूतों की सेवा कर रहे थे। मजीठिया ने कई अन्य अकाली नेताओं के साथ लंगर हॉल में जाकर झूठे बर्तनों की सेवा की। सुखबीर बादल ने लगभग दो घंटे तक जोड़ा घर में सेवा करने के बाद लंगर के बर्तन मांजने की सेवा भी की।

वहीं केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर लंगर की एक लोह के पास जाकर बैठ गईं, जहां उन्होंने परसादे तैयार किए। इस दौरान बादल परिवार कड़ी सुरक्षा के घेरे में रहा। पिछले साल भी अकाली दल सुप्रीमो प्रकाश सिंह बादल के साथ उनके पूरे परिवार और अकाली लीडरशिप ने इसी तरह सेवा निभाई थी।  
 
शिअद (टकसाली) के कार्यक्रम में शामिल होंगे ढींढसा और बैंस बंधू: सेखवां 
शिअद (टकसाली) के प्रवक्ता सेवा सिंह सेखवां ने दावा किया कि उनके दल द्वारा श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल के सभागार में अकाली दल का 99वां स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा, पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर रवि इंद्र सिंह, बैंस बंधु (विधायक) सहित कई टकसाली अकाली हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

सेखवां ने कहा कि अकाली दल (टकसाली) का मुख्य उद्देश्य अकाली दल की विरासत को बादल परिवार से मुक्त करवाना है। बादल परिवार के चुंगल से एसजीपीसी को मुक्त करवाना और श्री अकाल तख्त साहिब की शान को दोबारा बहाल करना है। अकाली दल के समानांतर आयोजित कार्यक्रम को लेकर सेखवां ने अकाली दल से बागी अमरपाल सिंह बोनी के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा भी किया।  

टकसाली बताएं, वह किस परिवार का अकाली दल पर कब्जा चाहते हैं: डॉ. चीमा  
शिअद (बादल) के नेता डॉ. दलजीत सिंह ने कहा कि अकाली दल (टकसाली) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सुखदेव सिंह ढींढसा के शामिल होने के जितने भी दावे किए जाए, यह तब तक सच नहीं है, जब तक ढींढसा खुद इस संदर्भ में कोई बयान नहीं देते। ढींढसा शिअद के वरिष्ठ नेता है। उनके साथ काम करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने अभी तक पार्टी के विरुद्ध कोई भी बयान नहीं दिया है। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने वाला टकसाली अकाली दल बताएं कि उनके उम्मीदवारों को कितने वोट मिले थे। जब उनसे यह पूछा गया कि टकसाली अकाली नेता अकाली दल को बादल परिवार से मुक्त करने का संकल्प दोहरा रहे है, तो डॉ. चीमा ने कहा कि टकसाली नेता बताएं कि वह अकाली दल में किस परिवार का कब्जा चाहते हैं। सांसद बलविंदर सिंह भूंदड़ ने कहा कि ढींढसा उनके पुराने साथी हैं लेकिन उनकी सोच अलग है। अकाली दल को सत्ता के शिखर तक पहुंचाने में बादल परिवार की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें