पैरोल पर आए पति के फिर से जेल जाने की बात पर पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। तरनतारन निवासी जगदीश सिंह को जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट ने एक साल पहले सात वर्ष की कैद की सजा सुनाई थी।
पति के जेल जाने पर पत्नी संदीप कौर तीन बच्चों के साथ रह रही थी। संदीप कौर के भाई भाई सुरजीत सिंह निवासी गांव पंडोरी थाना कादियां जिला गुरदासपुर ने पुलिस को बताया कि बीती 9 सितंबर को जगदीश सिंह पैरोल पर घर आया था। इस दौरान जगदीश सिंह की अपनी पत्नी से सजा को लेकर बातचीत हुई।
इस पर जगदीश ने पत्नी से कहा कि मामले में उसे उच्च न्यायालय से जमानत नहीं मिलेगी। इस पर संदीप कौर ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।