फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर से परेशान होकर महिला ने जहर निगलकर दी जान

Tue, 13 Sep 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
अात्‍महत्‍या - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
पुलिस थाना खालड़ा अधीन आते गांव माड़ी उदोके में एक महिला ने जहरीली दवा निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतका के बेटे ने अपने चाचा पर परेशान करने का आरोप लगाया है। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के आरोपी देवर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत सुखदेव सिंह उर्फ देबा पुत्र निर्मल सिंह ने बताया कि वह कृषि का कार्य करता है। ढाई महीने पहले अपने चाचा साहिब सिंह के साथ डेढ़ कनाल जमीन बेचने का सौदा किया था। निर्धारित तारीख को उसके चाचा ने पैसे नहीं दिए। इस कारण जमीन की रजिस्ट्री नहीं की गई। इसी रजिंश के तहत उसके चाचा ने जानबूझ कर अपने आप को चोट लगा कर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। 

बीती 11 सितंबर को शाम 5:30 बजे उसकी मां सलविंदर कौर (52) सारी घटना सरपंच को बताने जा रही थी। रास्ते में  उसकी चाची निंदर कौर, उसके पुत्र गुरचेत सिंह व उसके चाचा साहिब सिंह ने उसकी मां को अपने घर के अंदर खींच लिया और पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस पर उसकी मां ने उसके चाचा के घर में पड़ी जहरीली दवाई निगल ली, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना खालड़ा  की पुलिस ने शिकात के आधार पर निंदर कौर, गुरचेत सिंह व साहिब सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें