फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब नीतियों से किसान कर रहे आत्महत्याएं: केजरीवाल

Sat, 27 Feb 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
आप के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार दोपहर दो बजे तरनतारन जिला के पाहूविंड गांव स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारे में नतमस्तक हुए।
विज्ञापन


उनके साथ पंजाब प्रभारी संजय सिंह, प्रदेश प्रधान सुच्चा सिंह छोटेपुर भी थे। माथा टेकने के बाद अरविंद केजरीवाल ने लंगर छका। गुरुद्वारा कमेटी ने केजरीवाल को सिरोपा देकर सम्मानित किया।

इसके बाद केजरीवाल अपने काफिले के साथ पहूविंड चले गए। यहां पर पार्टी नेता विक्रमजीत सिंह पाहूविंड की ओर से आयोजन सभा को संबोधित किया।

केजरीवाल कहाकि राज्य सरकार की खराब नीतियों के कारण किसान आत्महत्या कर रहा है। किसान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते है तो केस लगाकर जेल में डाल दिया जाता है। आप सत्ता में आई तो सबसे सूबे के किसानों के लिए एक योजना बनाई जाएगी और अधिक से अधिक सब्सिडी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाहूविंड के पास दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक डिस्पेंसरी का दौरा किया, जहां सारा स्टॉफ गैर हाजिर मिला। जब केजरीवाल ने वहां पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड से डॉक्टर का नंबर मांगा तो उन्होंने कहाकि उनके पास किसी का नंबर नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें