फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त एसई संदीप कौर पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने थाना मेहता चौक में तैनात एक महिला सब-इंस्पेक्टर संदीप कौर को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले संदीप कौर की ब्लैकमेलिंग से परेशान दंपती बिक्रम सिंह और उनकी पत्नी सुखदीप कौर ने खुदकुशी कर ली थी। आईजी बॉर्डर रेंज एसपीएस परमार ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निर्देश के बाद मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। दंपती के आत्महत्या करने के बाद संदीप कौर को बर्खास्त कर दिया गया था। दंपती की बेटी ने चार दिन पहले सीएम से मोबाइल फोन पर बात भी की थी। पुलिस ने अदालत से अनुरोध किया कि संदीप कौर से ब्लैकमेलिंग के जरिये हासिल की गई 20 लाख की राशि रिकवर की जानी है। साथ ही संदीप कौर की मदद करने वाले दो पुलिस कांस्टेबल से भी पूछताछ होनी है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद संदीप कौर को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

खुदकुशी के बाद संदीप कौर 11 दिन से फरार थी। बुधवार रात को उसे श्री हरगोबिंदपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह ने संदीप कौर को पनाह देने वाले सिपाही गगनदीप सिंह को भी निलंबित कर दिया है। गगनदीप ने संदीप कौर को अजनाला रोड स्थित अपने घर में पनाह दी थी। गगनदीप सिंह सिटी पुलिस अमृतसर में तैनात था। इस मामले में नामजद दो अन्य पुलिस कांस्टेबल नवनीत संधू व दीप संधू ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें