फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में प्रदर्शनकारियों ने एक घंटा रोकी ट्रेन

Fri, 02 Sep 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बटाला
विज्ञापन
बटाला रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को ट्रेन पर चढ़कर प्रदर्शन करते मजदूर नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश व्यापी हड़ताल के चलते शुक्रवार को एक्टू, सीटीयू समेत अन्य ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बटाला रेलवे स्टेशन पर जम्मू से अमृतसर को जाने वाली ट्रेन को रोक कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने करीब एक घंटा ट्रेन रोके रखी। 

शुक्रवार को करीब सुुबह दस बजे जम्मू-तवी एक्सप्रेस बटाला स्टेशन पर पहुंची तो यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक लिया। ट्रेेन के आगे ट्रैक पर कार्यकर्ताओं ने बैठकर नारेबाजी करनी शुरू की दी। प्रदर्शनकारियों ने ट्रेन को करीब एक घंटा बटाला रेलवे स्टेशन पर ही खड़े रखा। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सरकार ट्रेड यूनियनों की 12 सूत्री मांगों को स्वीकार करे और कम से कम वेतन 18 हजार रुपये किया जाए।

ठेकेदारी सिस्टम को खत्म तक युवकों के लिए स्थाई रोजगार का प्रबंध किया जाना चाहिए। जब तक उनकी मांगों को माना नहीं जाता तब तक वह संघर्ष के रास्ते पर चलते रहेंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाइवे पर भी प्रदर्शन किए। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह रंगीलपुर, बशीर गिल्ल, गुरबख्श सिंह, जसवंत सिंह ,जागीर सिंह, अश्वनी कुमार हैपी, रघुबीर सिंह विर्क, गुरमीत सिंह बख्तपुरा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें