फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन हड़ताल से रोडवेज को आठ लाख का नुकसान

Thu, 23 Jun 2016 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट बस स्टैंड से रोडवेज की 99 में से 69 बसें हुई मिस। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पंजाब रोडवेज के कांट्रैक्ट कर्मचारियों तीन दिवसीय हड़ताल के दूसरे दिन वीरवार को पठानकोट डिपो से संचालित 99 में से 30 बसें ही चल पाईं, जबकि 69 बसों के रूट मिस हो गए। हड़ताल से डिपो को 8 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


पंजाब रोडवेज कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने मांगों को लेकर बुधवार से काम बंद रखा है। इसको लेकर पंजाब रोडवेज के समूह कांट्रैक्ट ड्राइवर व कंडक्टर चंडीगढ़ में सीएम हाउस का घेराव कर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कर रहे हैं। पठानकोट बस स्टैंड के एसएस विजय कुमार ने बताया कि रोडवेज की 99 में से 30 बसें ही चल सकी हैं। इससे डिपो को 8 लाख का नुक्सान हुआ है। 

 यूनियन लीडर राजकुमार ने बताया कि हड़ताल एक दिन और जारी रहेगी और इस दौरान भी हमारी मांगे न मानी गई तो संघर्ष और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी मांगों में कर्मचारियों को पक्का करना, कंडक्टरों व ड्राइवरों पर लगी शर्तें खत्म करना, बराबर वेतन देना आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन


उधर महाराणा प्रताप इंटर स्टेट बस टर्मिनल पर बसों के इंतजार में बैठे लक्की, अजय, अमन, लखविंदर, राहुल, मीना, रुचि ने रोडवेज की हड़ताल के चलते उन्हें निजी बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे उनके समय की काफी बर्बादी हुई है। वहीं रोडवेज बसें न चल पाने से निजी बस आपेटरों की बसों ने भारी कमाई की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें