फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का केस दर्ज कराने को थाने के बाहर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। रंजीत एवेन्यू स्थित बेस्ट वेस्टर्न होटल के सुरक्षा कर्मचारी सतबीर सिंह की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गुस्साए परिजनों ने थाना रंजीत एवेन्यू के बाहर मंगलवार को धरना देकर हंगामा किया। परिजनों ने होटल मालिकों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग उठाई। साथ ही एलान किया की हत्या का केस दर्ज होने के बाद ही धरना हटाया जाएगा।
विज्ञापन

मृतक के भाई संदीप ने पत्रकारों को बताया सतबीर सिंह की सोमवार सुबह साढ़े दस बजे होटल में मौत हुई है। शव होटल के लिफ्ट में मिला था। पुलिस ने सोमवार रात को धारा 304 के अंतर्गत मामला दर्ज किया। मंगलवार की सुबह सियासी दबाव के चलते पुलिस ने एफआईआर से यह धारा हटाकर 304 ए का पर्चा काट दिया। संदीप ने कहा कि इससे ऐसा लगता है पुलिस होटल के किसी बड़े व्यक्ति को बचाने के लिए कसरत कर रही है।
संदीप ने होटल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि उसके भाई का कत्ल एक साजिश के अंतर्गत किया गया है। भाई के सीने पर घाव हैं, टांग व बाजू तीन जगह से टूटी है। शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटों के निशान हैं। उसके गले में रस्सियों के निशान हैं। पुलिस अधिकारियों ने सतबीर सिंह का शव देखा है, इसके बावजूद पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस ने अभी तक सतबीर के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया है। संदीप ने कहा जब तक हत्या का मामला दर्ज नहीं होगा धरना जारी रहेगा। इस संबंध में एसएचओ रोबिन हंस का कहना है कि सतबीर के पारिवारिक सदस्य होटल मालिकों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें