फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार पहुंचे श्रीनगर: प्रिंसिपल सुपिंदर कौर के परिजनों से की मुलाकात, घटना पर जताया दुख

Wed, 13 Oct 2021 06:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने प्रिंसिपल सुपिंदर कौर के घरवालों से मुलाकात की और सरकारी स्कूल में हुई घटना पर दुख जताया। उन्होंने सरकार से अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। 
विज्ञापन
श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के सरकारी स्कूल में हुई घटना के बाद श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने सरकारी स्कूल में सिख प्रिंसिपल सुपिंदर कौर और हिंदू अध्यापक की आतंकियों द्वारा की गई हत्या को दुखदायी बताया। वह बुधवार को प्रिंसिपल सुपिंदर कौर के अंतिम भोग व अरदास के मौके पर पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे।

विज्ञापन

 
ज्ञानी हरप्रीत सिंह मंगलवार की शाम को श्रीनगर पहुंच गए थे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उनसे दुख साझा किया। इस मौके पर उनके साथ श्री गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के जूनियर उपप्रधान बाबा बूटा सिंह और महासचिव एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने सरकारी स्कूल में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को अलग कर हत्या करने की घटना का विरोध किया और घटना को दुखदायी बताया। उन्होंने कहा कि श्रीनगर के सरकारी स्कूल में हुई घटना से सिख समुदाय के लोगों में भारी रोष है। 
विज्ञापन


अध्यापक ज्ञान बांटने का काम करता है और बच्चों को रोशनी का मार्ग दिखाता है। ऐसे में स्कूल के अंदर पहुंचकर विशेष समुदाय के लोगों का कत्ल करना युवाओं में गलत संदेश पहुंचाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले की सही तरीके से जांच होनी चाहिए। सरकार को कश्मीर घाटी में बसे अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों की सुरक्षा को सुनिश्चित करना चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें