फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री अकाल तख्त में एक ग्रंथी ने की खालिस्तान के लिए अरदास

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन के एक गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी गुरमीत सिंह ने रविवार तड़के श्री अकाल तख्त साहिब में खालिस्तान, रेफरेंडम 2020 की अरदास की। तरनतारन के गांव राम सिंह वाला के रहने वाले गुरमीत सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब के बाहर खड़े होकर एक हाथ में मोबाइल पकड़ा। फिर अरदास को संशोधित करते हुए खालिस्तान और रेफरेंडम की अरदास करने के बाद धीरे से खालिस्तान के पक्ष में नारेबाजी भी की। गुरमीत सिंह ने खुद इसका वीडियो भी बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

अरदास करने के बाद जैसे ही वह सचखंड से बाहर निकला, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे थाना गलियारा में कड़ी सुरक्षा में रखा गया। थाना गलियारा ने गुरमीत सिंह की गिरफ्तारी पर चुप्पी साध ली है। वहीं डीसीपी जगमोहन सिंह ने कहा कि उनके नोटिस में ऐसी कोई भी जानकारी नहीं है।
याद रहे कि शनिवार को आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट डाल कर कहा था जो भी ग्रंथी या अरदासी सिंह श्री अकाल तख्त साहिब से रेफरेंडम 2020 की अरदास करेगा उसे पांच हजार अमरीकी डॉलर का इनाम दिया जाएगा। इसके बाद प्रशासन ने सचखंड परिसर में सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए थे। इसके बावजूद तड़के पांच बजे अरदास की गई। जानकारी के अनुसार इस ग्रंथी सिंह ने स्वीकार किया है उसने पैसों की खातिर अरदास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें