फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरऑल ट्रॉफी पर गीता का कब्जा

Mon, 04 Apr 2016 09:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं छात्राएं। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आरआरएमके आर्य महिला महाविद्यालय में सोमवार को खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 100 व 200 मीटर रेस, लांग जंप, हाई जंच, शाटपुट, जैवलिन थ्रो, डिस्क थ्रो, फनी गेम्स आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। कॉलेज की छात्रा गीता ने ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया। 
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ गुरमीत कौर की निगरानी में आयोजित खेल दिवस में विधायक अश्विनी शर्मा, मेयर अनिल वासुदेवा व जिला खेल अधिकारी डॉ. अमरीक सिंह ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। विधायक अश्विनी शर्मा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। खेलों में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

लेज की अध्यापिका डॉ वनीता गंडौत्रा ने मंच का संचालन किया। विधायक अश्विनी शर्मा ने कहा कि खेलों से ही छात्राओं का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होनें छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि लड़कियों आज के समय में लड़कों से पीछे नहीं है।
विज्ञापन


क्षा, खेल, विज्ञान, कला क्षेत्रों में लड़कियों लड़कों से दो कदम आगे ही हैं। प्रिंसिपल डॉ गुरमीत कौर ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया और छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डॉ. अरविंदर कालरा, नरिंदर कालरा, कमलेश सलारिया, सुनीता डोगरा, रूपिंदरजीत, मीना, तरूण आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें