अमृतसर। अजनाला सेक्टर में भारत-पाकिस्तान सीमा को विभाजित करने वाली भारतीय निगरान चौकी (बीओपी) ध्यान सिंह पूरा में सीमा सुरक्षा बल व एसटीएफ ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 किलो 770 ग्राम हेरोइन व 15 लाख की ड्रग मनी बरामद की है। इस बात की जानकारी अजनाला के डीएसपी विपिन कुमार ने प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ व एसटीएफ की ओर से संयुक्त ऑपरेशन के दौरान ध्यान सिंह पूरा के एक किसान के ट्रैक्टर की जांच की गई। ट्रैक्टर की बैटरी से उक्त हेरोइन बरामद की गई। बाद में इन दोनों तस्करों ने घरों की तलाशी ली तो वहां से 15 लाख की राशि की राशि बरामद क गई। जानकारी के अनुसार दोनों तस्करों की जमीन कंटीली तार के उस पार है। दोनों कटाई के बहाने कंटीली तार के उस पार जाते और हेरोइन की खेप ट्रैक्टर की बैटरी में छिपा देते थे। उनसे दो मोबाइल व सिम भी बरामद हुए हैं। डीएसपी के अनुसार दोनों को अदालत में पेश कर रिमांड लेकर गहन पूछताछ की जाएगी।