फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: लैंड पूल नीति के विरोध में एसकेएम 30 को निकालेगा ट्रैक्टर मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) में शामिल संगठनों की एक बैठक भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखरामबीर सिंह लुहाराका की अध्यक्षता में हुई। इसमें संयुक्त किसान मोर्चा के पंजाब चैप्टर ने लैंड पूल नीति को रद्द करने के लिए 30 जुलाई को पूरे पंजाब में ट्रैक्टर मार्च निकालने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं डॉ. सतनाम सिंह अजनाला, जतिंदर सिंह छीना, लखबीर सिंह निजामपुरा, धनवंत सिंह खतराए कलां, सविंदर सिंह मीरांकोट ने बताया कि इस ट्रैक्टर मार्च को सफल बनाने और प्रभावित किसानों को इस मार्च में शामिल करने के लिए जिले में 27 जुलाई को गुरुद्वारा मोर्चा साहिब, अजनाला रोड, हरसा छीना और 26 जुलाई को गुरुद्वारा बाबा भूरी वाला, झीते कलां में बैठकें की जाएंगी। इसमें लैंड पूल नीति से प्रभावित गांवों के किसानों को बड़े स्तर पर शामिल किया जाएगा और इस नीति की धोखाधड़ी को किसानों के सामने उजागर किया जाएगा। उन्हें 30 जुलाई के ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर किसान नेता निरवाल सिंह, शमशेर सिंह हीर, विजय शाह धारीवाल, कुलविंदर सिंह मान, लखबीर सिंह मूधल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें