फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: चार किलो हेरोइन के साथ छह गिरफ्तार, महिला सरगना की काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पुलिस ने एक महिला सहित छह तस्करों को छह किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम विशाल सिंह निवासी गुरु की वडाली, जसबीर कौर कप्पतगढ़ छेहरटा, सोवनबीर सिंह निवासी बुर्ज सरायं अमानत खां, दीदार सिंह निवासी राठौड़, जसबीर कौर और जज सिंह निवासी कप्पतगढ़ छेहरटा है। इस ऑपरेशन को डीसीपी जगजीत सिंह वालिया के नेतृत्व में पूरा किया गया।


पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने झीता ग्रुप के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। सबसे पहले कार्रवाई करते हुए गुरु की वडाली, छेहरटा निवासी विशाल सिंह को पकड़ा और उससे 3 किलो हेरोइन बरामद की। इस आरोपी से पूछताछ के आधार पर दो अन्य आरोपी सेवनबीर सिंह निवासी बुर्ज सरायं अमानत खां, तरनतारन को काबू किया। वह डेकोरेशन और डीजे का काम करता है। दूसरा आरोपी दीदार सिंह निवासी राठौड़, घरिंडा 50 साल का है और लेबर का काम करता है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि गैंग की मुख्य आरोपी जसबीर कौर को गिरफ्तार किया गया। वह गिरोह की सरगना है। इसके बाद आरोपी हरजीत सिंह जज को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी तस्करों से संबंध, ड्रोन से मंगवाते थे हेरोइन
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इन आरोपियों के पाकिस्तान के तस्करों से संबंध हैं। वह हेरोइन की खेप मंगवाकर आगे सप्लाई करते है। जांच दौरान पता चला कि आरोपी हरजीत सिंह जीता के खिलाफ दो पहले से मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी ड्रोन के जरिये हेरोइन मंगवाता था और अपने रिश्तेदार के घर रख देता था। अगले दिन लेकर सप्लाई करता था। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें