फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: अवैध हथियार तस्करी मामले में नाबालिग सहित छह आरोपी गिरफ्तार, सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद

Thu, 19 Mar 2026 02:34 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पुर्तगाल में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे, जो पाकिस्तान से अवैध हथियार मंगवाने में भूमिका निभा रहा था। यह खेप आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाई जा रही थी।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर शहरी पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी से जुड़े एक मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों के कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की गई हैं।
विज्ञापन



प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पुर्तगाल में बैठे एक हैंडलर के संपर्क में थे, जो पाकिस्तान से अवैध हथियार मंगवाने में भूमिका निभा रहा था। यह खेप आगे आपराधिक तत्वों तक पहुंचाई जा रही थी।


इस संबंध में कैंटोनमेंट थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले में आगे और पीछे के लिंक जोड़ने में जुटी है, ताकि पूरे नेटवर्क की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने कहा कि  अवैध हथियार तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। फिलहाल आरोपियों  से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके और भी साथियों को पकड़ा जा सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें