फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ भाजयुमो ने किया प्रदर्शन

Sat, 30 Jul 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
बटाला के गांधी चौँक में कांग्रेसी नेताओं के पुतले फूंकते हुए भाजयुमो के कार्यकर्ता। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आल इंडिया यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष राजा अमरिंदर सिंह वडि़ंग और बटाला के विधायक अश्वनी सेखड़ी के खिलाफ शनिवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गांधी चौक पर दोनों कांग्रेस नेताओं का पुतला फूंककर भाजपाइयों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही बटाला के लोगों से माफी मांगने की मांग उठाई।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई भाजयुमो के जिला प्रधान गौरव सेठ ने की। इस दौरान सेठ ने कहा अश्वनी सेखड़ी ने कुछ दिन पहले बटाला में रैली आयोजित की थी। रैली के दौरान राजा वडि़ंग ने बटाला के लोगों के प्रति गलत शब्दावली का प्रयोग किया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री के प्रति भी गलत शब्दों का इस्तेमाल किया था। उन्होंने मांग की है कि राजा विडिंग बटाला के लोगों से माफी मांगें। 

साथ ही राजा वडि़ंग को रैली में बुलाने वाले विधायक अश्वनी सेखड़ी भी बटाला के लोगों से माफी मांगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द की उक्त दोनों कांग्रेसी नेताओं ने मांगी न मांगी तो वह  अपने प्रदर्शनों को औरर उग्र कर देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बटाला के लोगों के  प्रति गलत शब्दावली का इस्तेमाल करने का खामियाजा कांग्रेस को विधानसभा  चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर मनीष गोयल, प्रशांत जोशी, दीपक  भाटिया, पंकज कपूर, कुश चड्डा, अनीश अग्रवाल, राकेश भट्टी, पारस जुलका, गुलशन उपस्थित थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें