कस्बा कलानौर में दस लोगों ने एक युवक को जान से मार देने की नीयत से गोली चलाई। युवक बच गया तो हमलावरों ने दातर और बेसबॉल से हमला करके घायल कर दिया। थाना कलानौर की पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हरपाल सिंह पुत्र गुरभजन सिंह निवासी लेहल ने बताया कि वह धारीवाल में इमिग्रेशन का काम करता है। सोमवार को वह अपने दोस्त लवप्रीत सिंह पुत्र लखविंदर सिंह निवासी लेहल के साथ उसके मामा के घर वडाला बांगर गए हुए थे। जब वह वापस जाने के लिए खड़ी गाड़ी में बैठने लगे तो मोहित दास ने अपने हाथ में पकड़े रिवाल्वर से हवाई फायर किए। गनीमत यह रही कि गोली उसके कान के पास से ही निकल गई। इसके बाद मोहित दास ने अपने भाई रोहित दास, संजीव शर्मा व सात अज्ञात हमलावरों समेत दातर व बेसबॉल से हमला करके उसे घायल कर दिया। उधर जांच अधिकारी नरिंदर सिंह ने बताया कि घायल के बयान के आधार पर हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।