फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने एसडीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बटाला के एसडीएम कार्यालय के सामने नारेबाजी करते किसान। - फोटो : GURDASPUR
विज्ञापन
कुल हिंद किसान संघर्ष तालमेल कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जमहूरी किसान सभा पंजाब और कुल हिंद किसान सभा ने किसानी मांगों को लेकर पुरानी कचहरी में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अगुवाई संतोख सिंह और जरनैल सिंह ने संयुक्त तौर पर की। जमहूरी किसान सभा के नेता रघबीर सिंह, बलविंदर रवाल, अवतार सिंह, रणजीत सिंह ने कहा कि आज सारे भारत में किसान बचाओ और देश बचाओ दिवस मनाकर रोष प्रदर्शन करके मांग पत्र भेजे जा रहे हैं, जिसमें मांग की की गई है कि कोरोना महामारी के दौर में किसानों को राहत पैकेज दिया जाए, किसान विरोधी बिजली संशोधन बिल 2020 रद्द करें, किसानों, मजदूरों को 10 हजार रूपए की वित्तीय सहायता हर 6 महीने की जमां कर ली जाए।
इसके अलावा पीएम किसान योजना के तहत किसानों को 6 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किए जाएं, सभी जरूरतमंदों को 15 किलो गेहूं, एक-एक किलो चीनी, दाल, घी और तेल की सप्लाई यकीनी बनाई जाए, किसानों को गन्ने की बकाए राशि की अदायगी की जाए, किसानों मजदूरों के सभी कर्ज माफ किए जाएं, धान की लगवाई 1 जून से शुरू की जाए, खुदकुशी कर गए किसानों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये की सहायता की जाए। इस मौके पर कुल हिंद किसान सभा द्वारा मदन लाल, जनक राज, बलविंदर सिंह, मनजीत सिंह, चैंचल सिंह, बिशंबर सिंह, खुशवंत सिंह, अवतार सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें