फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिरोमणि कमेटी शुरू करेगी गुरमति के लिए अलग-अलग कोर्स- बीबी जागीर कौर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 400 साला प्रकाश पर्व के मौके पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने श्री गुरुग्रंथ साहिब विश्वविद्यालय श्री फतेहगढ़ साहिब में उनके नाम पर
विज्ञापन

चेयर स्थापित करने का एलान किया है। बुधवार को एसजीपीसी दफ्तर में प्रधान बीबी जागीर कौर की प्रधानगी में हुई बैठक में इसके लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित करने का फैसला किया गया। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए कमेटी अपनी विस्तृत रिपोर्ट देगी।
एसजीपीसी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने बताया कि श्री गुरुग्रंथ साहिब विश्वविद्यालय में चेयर स्थापित किए जाने के साथ ही अलग-अलग विभागों के नाम भी गुरु साहिब के निकटवर्ती सिखों के नाम पर रखे जाएंगे। इसके अलावा कमेटी गुरमति संबंधी अलग-अलग एडवांस कोर्स भी शुरू करेगी। जबकि जत्थेदार गुरचरण सिंह टोहड़ा गुरमति इंस्टीट्यूट बहादुरगढ़ पटियाला में पहले से ही गुरुद्वारा प्रबंधन कोर्स करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फतेहगढ़ साहिब यूनिवर्सिटी में स्कूल ऑफ गुरमति एजुकेशन एंड रिसर्च, स्कूल ऑफ एडवांस स्टडीज इन सिखिज्म सहित कई अन्य कोर्स शुरू करने की योजना है। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के नाम पर चेयर स्थापित करने के लिए बनाई गई सब कमेटी में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला, श्री गुरुग्रंथ साहिब विश्वविद्यालय श्री फतेहगढ़ साहिब के प्रतिनिधि, धर्म प्रचार कमेटी का एक सदस्य और एसजीपीसी के मुख्य सचिव को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा श्री रामसर साहिब में श्री गुरुग्रंथ साहिब भवन को भी जल्द नए रूप में संगत के सामने लाने के लिए प्रयास किए गए हैं। वहीं तैयार की गई इमारत को पारदर्शी बनाकर संगत के लिए खोलने संबंधी अगली कार्रवाई के लिए सब कमेटी बनाई जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बहुत जल्द इसके नतीजे सामने आएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि आस्ट्रेलिया में सिख ककार किरपान और स्कूलों में लगाई पाबंदी के मामले पर भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और दिल्ली में आस्ट्रेलिया के हाई कमिश्नर को पत्र लिखा गया है।
इस मौके पर शिरोमणि कमेटी के मुख्य सचिव एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी, धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य सुखवरश सिंह पन्नू, मनजीत सिंह बपीआना, रामपाल सिंह बहनीवाल, कमेटी के सदस्य बाबा सिंह गुमानपुरा, उप सचिव कुलविंदर सिंह रमदास, सिमरजीत सिंह, तेजिंदर सिंह पड्डा, ओएसडी डा. अमरीक सिंह लतीफपुर और डा. सुखबीर सिंह, सतबीर सिंह धामी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें