फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान नहीं जाएगा सिख जत्था: 29 जून को है महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि, SGPC ने बताया फैसले का कारण

Tue, 17 Jun 2025 02:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

हर साल एसजीपीसी महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाने के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजती है। दोनों देशों में तनावपूर्ण माहौल और भारत सरकार द्वारा यात्रा पर लगाई गई पाबंदियों और जारी दिशा-निर्देशों को देखते हुए एसजीपीसी ने इस बार यह जत्था नहीं भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन
एसजीपीसी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी 29 जून को मनाई जा रही शेरे पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर पाकिस्तान में होने वाले कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था नहीं भेजेगी। 
विज्ञापन


एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने बताया कि महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर पाकिस्तान जाने के लिए सिख श्रद्धालुओं ने अपने पासपोर्ट एसजीपीसी कार्यालय के यात्रा विभाग में जमा करवा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हर साल एसजीपीसी महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि मनाने के लिए सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान भेजती है। दोनों देशों में तनावपूर्ण माहौल और भारत सरकार द्वारा यात्रा पर लगाई गई पाबंदियों और जारी दिशा-निर्देशों को देखते हुए एसजीपीसी ने इस बार यह जत्था नहीं भेजने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि इस संबंधी श्रद्धालु अधिक जानकारी के लिए शिरोमणि कमेटी के यात्रा विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें