फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में गायब हुए एक सिख मामले में एसजीपीसी ने लिया गंभीर नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिखों के साथ किए जा रहे धक्के को एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने मंदभागी घटना करार दिया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को छपी खबरों के मुताबिक पाकिस्तान के पहले सिख पुलिस अधिकारी गुलाब सिंह शाहीन को एक खुफिया एजेंसी की ओर से गायब करना अल्पसंख्यकों को दबाने वाली कार्रवाई है।
विज्ञापन

एडवोकेट धामी ने कहा कि इससे पहले भी पाकिस्तान में अल्पसंख्यक सिखों के साथ धक्केशाही की खबरें आती रहती हैं, जिससे स्पष्ट हो रहा है कि वहां सिख असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि यह ठीक नहीं है और किसी भी देश में बस रहे भाईचारे के लोगों की सुरक्षा के लिए वहां की सरकार जिम्मेवार होती है।
पाकिस्तान के पहले सिख अधिकारी गुलाब सिंह शाहीन को उठाकर किसी अज्ञात जगह पर ले जाने का मामला पाकिस्तान के अंदर सिखों में खौफ पैदा करने वाला है। इसके बारे वहां की सरकार को तुरंत स्पष्ट करना चाहिए। एसजीपीसी के प्रधान ने कहा कि अगर यह खबर सही है, तो इससे बुरी कोई और बात नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें