फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: एसजीपीसी अध्यक्ष धामी ने उत्तराखंड में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की हुई घटना की निंदा की

Fri, 12 Jul 2024 05:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में स्थित गुरुद्वारा गुरु नानक पुरी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कहा कि ऐसी घटनाओं के दोषियों को कड़ी सजा देना सरकारों की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज श्लोक सिखी जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक लोग गुरबाणी का अपमान कर सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे सिखों भावनाओं को भारी ठेस पहुंच रही है और उनके अंदर रोष पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धामी ने कहा कि गुरबाणी की बेअदबी की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जो बेहद चिंता का विषय है। उन्होंने गुरुद्वारा की प्रबंधन कमेटियों को गुरुद्वारा साहिब में आवश्यक निगरानी करने को कहा, वहीं उन्होंने उत्तराखंड के पुलिस प्रशासन से जिला उधम सिंह नगर में हुई घटना के दोषियों से सख्ती से पूछताछ करने और घटना के पीछे के लोगों को सामने लाने को भी कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें