फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: युवक को गोली मार मोबाइल और लैपटाॅप लूट ले जाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-2
विज्ञापन

-
-पीड़ित युवक ने मोबाइल बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाला था
-लुटेरों ने संपंर्क कर एक सुनसान जगह बुलाकर दिया वारदात को अंजाम
-
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। थाना मकबूलपुरा पुलिस ने लूटपाट करने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम राजपाल सिंह उर्फ राजा निवासी भल्ला काॅलोनी छेहरटा, रोबिन सिंह निवासी संधू प्राॅपर्टी डीलर भल्ला काॅलोनी छेहरटा, सुमित शर्मा उर्फ सुमित निवासी नोनी वाली गली भल्ला काॅलोनी, लक्की निवासी न्यू रंजीत पुरा छेहरटा है। इन आरोपियों ने तीन दिन पहले ही एक युवक को गोली मारकर उससे मोबाइल फोन और लैपटाॅप लूटा था। पुलिस ने इन आरोपियों से एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
डीसीपी हरप्रीत सिंह मंडेर ने बताया कि आठ जुलाई को थाना मकबूलपुरा में हरप्रीत सिंह निवासी गुरु रामदास नगर सूरता सिंह रोड कोट खालसा ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने कहा था कि उसने अपना मोबाइल फोन बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाला था। आठ जुलाई 2024 को करीब दो बजे दिन में उसके काल कर किसी ने फोन खरीदने के लिए संपर्क किया। उसे मोबाइल फोन लेकर गुरु तेग बहादुर नगर पार्क नजदीक सारागढ़ी स्कूल की बैक साइड माल मंडी आने के लिए कहा गया। करीब साढ़े पांच बजे हरप्रीत सिंह अपने दोस्त हरमनदीप सिंह निवासी सूरता सिंह रोड कोट खालसा को साथ लेकर उक्त स्थान पर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों आरोपी मौके पर पहले से ही खड़े थे। जब वह लोग पहुंचे तो एक आरोपी ने अपना पिस्टल निकाला और उसके साथी हरमनदीप सिंह के घुटने पर गोली मार कर जख्मी कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने लैपटाॅप, दो मबोाइल फोन छीन लिए और मौके से फरार हो गए। शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरु की और आस-पास के सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पहचान करवाई गई। इस तहत दस जुलाई को उक्त चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपित सुमित शर्मा उर्फ सुमित के खिलाफ लुधियाना के थाना पीएयू और थाना सदर में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज है। इसी तरह आरोपित रोबिन सिंह के खिलाफ थाना छेहरटा में लूटपाट का मामला दर्ज है। फिलहाल चारों से पूछताछ की जा रही है। ताकि पता चल सके कि आरोपियों ने और कहां-कहां पर वारदात की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें