फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: रोटावेटर मशीन में आने से सात साल के बच्चे की मौत

Wed, 23 Sep 2026 10:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
फ़ाइल फ़ोटो....
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


श्री खडूर साहिब। विधानसभा हलका खेमकरण के गांव ठट्ठा में किसान सुखदेव सिंह के सात साल के इकलौते बेटे गुरमिलाप सिंह की खेत में रोटावेटर मशीन के नीचे आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

सुखदेव सिंह का भतीजा खेत में सब्जी की बिजाई के लिए रोटावेटर चला रहा था। स्कूल से घर लौटे गुरमिलाप सिंह चाचा को बताए बिना मशीन पर चढ़ गया। ट्रैक्टर चलते समय अचानक झटका लगा। झटके से गुरमिलाप सिंह रोटावेटर मशीन से नीचे गिर गया। हादसे में मासूम का सिर धड़ से अलग हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। निजी कंपनी में कार्यरत सुखदेव सिंह के परिवार के साथ पूरे गांव में शोक व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें