फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में फिर दहशत का माहौल: भारी भरकम बैग लिए जम्मू बॉर्डर पर दिखे सात संदिग्ध, पुलिस ने जारी किया स्कैच

Wed, 24 Jul 2024 03:59 PM IST
अंकेश ठाकुर सूरज प्रकाश, पठानकोट

सार

पठानकोट में एक महीने में चौथी बार संदिग्ध आतंकी देखे गए हैं। इस बार एक महिला ने संदिग्ध देखे जाने की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने एक संदिग्ध का स्कैच बनवाकर जारी कर दिया है। 
विज्ञापन
संदिग्ध का स्कैच जारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट में पिछले कई दिनों से दहशत का माहौल बना हुआ है। बीते एक महीने में चौथी बार संदिग्ध देखे गए हैं। इस बार एक या दो नहीं बल्कि एकसाथ संदिग्ध आतंकी देखे जाने से फिर से दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने सूचना के आधार पर संदिग्ध के स्कैच बनाकर जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


इस बार नीम पहाड़ी क्षेत्र धार ब्लॉक क्षेत्र के गांव फंगतोली में एक महिला ने सात संदिग्ध देखे हैं। एक माह के भीतर पठानकोट में चौथी बार संदिग्धों की मूवमेंट कभी बॉर्डर क्षेत्र तो कभी आसपास के जंगलों में देखी गई है। इन सभी संदिग्धों में कुछ सेना की वर्दी पहने, कुछ काले कपड़ों में हथियारों के साथ और कुछ के कंधों पर भारी भरकम बैग है। पुलिस और सेना संदिग्धों की सूचना मिलने के बाद एक या दो दिन सर्च चलाती है उसके बाद कोई सर्च अभियान नहीं होता। इस वजह से उक्त संदिग्ध सुनसान क्षेत्रों में आसानी से घूमते हुए लोगों में डर का माहौल बना रहे है। यहां तक कि जिले में संदिग्धों की मूवमेंट से पहले बर्फानी मंदिर पठानकोट में 100 रुपये का पाकिस्तानी नोट भी किसी अज्ञात ने फेंका था। लेकिन, प्रशासन उसे गंभीरता से नहीं ले पाया। इसके बाद चौथी बार संदिग्ध लोगों में अपना खौफ बना गए हैं।

विज्ञापन


घने जंगलों से आए संदिग्ध
नीम पहाड़ी क्षेत्र गांव फंगतोली की रहने वाली सीमा देवी ने बताया कि वे देर रात अपने घर के पास खड़ी थी तभी जंगलों के रास्ते सात संदिग्ध लोग उसके पास आए। उक्त लोगों ने उससे पानी मांगा और पानी पीने के बाद उससे सवाल करने लगे। महिला से संदिग्ध कहने लगे आपका पति क्या काम करता है और आप क्या घर में अकेले रहते हो। महिला ने कहा कि उक्त लोग रंग से काले दिखाई दिए और लंबे कद के होने पर कंधों पर भारी भरकम बैग भी लटकाए हुए थे। जाते जाते पीछे मुड़ कर भी देख रहे थे कि महिला किसी से उनके बारे बात तो नहीं कर रही। दोबारा वापस जंगलों की तरफ सभी लौट गए। उक्त जंगलों का रास्ता जेएंडके सीमा के साथ भी लगता है।

सुबह से चल रहा सर्च, मिला कुछ भी नहीं
पुलिस, कमांडो और सेना का बुधवार सुबह से ही सर्च आपरेशन जंगलों में चल रहा है लेकिन, एक भी संदिग्ध ना ही कोई अन्य वस्तु हाथ लगी है जिससे कुछ पता चल सके। वहीं, डीएसपी सिटी सुमेर सिंह मान ने कहते है कि मंगलवार देर रात फंगतोली में एक पहाड़ पर बने घर के बाहर सात संदिग्ध लोगों के देखे जाने की सूचना मिली थी। घने जंगल से सभी आए थे। डीएसपी ने कहा कि सेना और पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र का चप्पा-चप्पा खंगाला जा रहा है। सभी लोगों ने आम कपड़े पहने हुए थे।
विज्ञापन


संदिग्ध का स्कैच कर दिया जारी
जिला पुलिस प्रशासन ने गत रात महिला द्वारा देखे गए सात संदिग्धों में से एक स्कैच जारी किया है। वहीं, इससे पहले भारत-पाक सीमा पर सटे गांव में देखे गए फार्म हाऊस में दो संदिग्धों में भी एक संदिग्ध का स्कैच जारी किया था लेकिन, हाथ एक भी नहीं आ पाया। 17 जुलाई को जो चार संदिग्ध देखे गए थे वे मामून क्षेत्र का रास्ता पूछ आगे की ओर बढ़े। जबकि मामून क्षेत्र चारों तरफ से सेना बेस से घिरा हुआ है।

कब-कब क्या हुआ
17 जून को पठानकोट के बर्फानी मंदिर में फेंका 100 रुपए का पाकिस्तानी नोट
26 जून को भारत-पाक सीमा और जेएंडके बार्डर निकट पठानकोट के गांव कोट भट्टियां में दो हथियारबंद संदिग्धों ने फार्म हाऊस के मजदूर को बंधक बनाया।
28 जून को पठानकोट-जेएंडके बार्डर से सटे गांव कीड़ी गंडियाल में लोगों ने संदिग्ध देखे।
17 जुलाई को गांव पडियां लाहड़ी में एक किसान को सेना की वर्दी पहने हथियारबंद चार संदिग्ध दिखे।
23 जुलाई को नीम पहाड़ी क्षेत्र फंगतोली में एक महिला को सात संदिग्ध दिखे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें