फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी और शहीदों के नाम से जाएंगे सात सरकारी स्कूल, शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर। शैक्षिक संस्थानों का नाम मशहूर शख्सियतों के नाम पर रखने की नीति के तहत प्रदेश सरकार ने 7 सरकारी स्कूलों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के नाम पर रखने का फैसला किया है।स्कूल शिक्षामंत्री विजय इंदर सिंगला ने बताया कि राज्य के स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और नामवर शख्सियतों की ओर से किए गए विलक्षण कार्यों, उनकी देन को बरकरार रखने और समाज में बनता सत्कार यकीनी बनाने के लिए सरकार की तरफ से यह प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि बठिंडा के दो स्कूलों सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़कियां) कौरेआना का नाम शहीद लांस नायक कुलदीप सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सरकारी प्राइमरी स्कूल पत्ती पित्थो का नाम शहीद फौजी कुलदीप सिंह सरकारी प्राइमरी स्कूल रखा गया है।
विज्ञापन

इसी तरह मानसा के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) खिआलां कलां का नाम शहीद उदय सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) जोगा का नाम जंगीर सिंह जोगा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रखा गया है। अमृतसर के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) सठियाला का नाम शहीद इंस्पेक्टर रघबीर सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरदासपुर के सरकारी मिडिल स्कूल विंझवां का नाम शहीद हवलदार रजिंदर सिंह सरकारी मिडिल स्कूल और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घुन्नस (बरनाला) का नाम शहीद सिपाही दलीप सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रखा गया है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि इस संबंधी नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें