फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: भंडारी पुल की दीवार पर लिखे अलगाववादी नारे, पुलिस ने काली स्याही से मिटाए; जांच में जुटी पुलिस

Sat, 26 Sep 2026 03:11 PM IST
Nivedita संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

भंडारी पुल शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल है और यहां दिन-रात लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने किस समय दीवार पर नारे लिखे और वहां कितनी देर तक मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
आपत्तिजनक नारों पर पोती गई स्याही - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के व्यस्त भंडारी पुल की दीवार पर खालिस्तान समर्थक और गुरपतवंत सिंह पन्नू के पक्ष में नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात कुछ लोगों ने पुल की दीवार पर आपत्तिजनक नारे लिख दिए। शनिवार सुबह राहगीरों की नजर दीवार पर लिखे नारों पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दीवार पर लिखे नारों की जगह को काला पेंट कर दिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच शुरू कर दी गई है।
 
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि नारे देर रात लिखे गए हैं। भंडारी पुल शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल है और यहां दिन-रात लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपियों ने किस समय दीवार पर नारे लिखे और वहां कितनी देर तक मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से संबंधित अन्य जानकारी भी जुटाई है।

फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दीवार पर नारे लिखने के पीछे कौन लोग शामिल थे और उन्होंने किस उद्देश्य से ऐसा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें