फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: एसडीएम ने खेत में लगी आग को बुझवाया

Mon, 21 Oct 2024 11:02 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। लाख समझाने के बावजूद भी किसानों द्वारा अपनी खेत में आग लगाने का सिलसिला जारी है। हालांकि जिला प्रशासनिक अधिकारी जिस भी खेत में आग लगाई जा रही है, वहां पर पहुंचकर उसे बुझाने का प्रयास जारी है। इसी के चलते जब एसडीएम कर्मजीत सिंह गांवों में किसानों को मिलने के लिए जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि गांव बब्बेहाली में पराली के अवशेष को इकट्ठा करके आग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद वे तुरंत खेत में गए और आग को बुझवाया। बातचीत करने के बाद किसान ने विश्वास दिलाया कि आगे से वह ऐसा काम नहीं करेगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि डीसी गुरदासपुर के दिशा-निर्देशों पर अलग-अलग विभागों के अधिकारी किसानों को लगातार मिल रहे हैं। किसानों को अपील की जा रही है कि वह पराली प्रबंधन के लिए खेती मशीनरी का प्रयोग करें। खेती मशीनरी मुहैया करवाने के लिए गांव स्तर तक नोडल अफसर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें