फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम डिफ्यूज करेगा 'जनीज': पंजाब में पहला सिख रोबोट, स्कूली बच्चों ने किया तैयार, और क्या-क्या कर सकता है Robot?

Mon, 08 Dec 2025 09:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मानसा (पंजाब)

सार

पंजाब के स्कूली छात्रों ने कमाल कर दिखाया है। स्कूल के विद्यार्थियों ने तकनीक की दुनिया में नया प्रयोग करते हुए एक खास सिख रोबोट तैयार किया है। यह रोबोट बम डिफ्यूज भी कर सकता है। इसका नाम जनीज रखा गया है। 
विज्ञापन
सिख रोबोट के साथ स्कूल की छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में पहला सिख रोबोट बनाया गया है। खास बात यह है कि यह रोबोट स्कूली छात्रों ने तैयार किया है। मानसा जिले के द रैनेसा स्कूल के 6वीं से 12वीं कक्षा के करीब 15 विद्यार्थियों ने तीन महीने की मेहनत के बाद सिख रोबोट तैयार किया है। रोबोट का नाम जनीज रखा गया है। यह रोबोट भावना रहित होने के बावजूद कई जरूरी काम कर सकता है। स्कूल का दावा है कि जनीज बम डिफ्यूज करने, आग बुझाने, घर में गैस सिलेंडर लीक होने पर अलर्ट देने और बारिश में कपड़े भीगने की सूचना देने जैसे काम कर सकता है।

विज्ञापन


छात्राओं पराची, नमरीत कौर, अगमवीर सिंह, मेहरप्रताप सिंह सिद्धू और रिदेजोत कौर खुशरीत सिंह ने रोबोट का सड़क पर ट्रायल किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिखाया गया कि रोबोट ऊंची जगहों पर जाकर कार्य कर सकता है और घर के भीतर विभिन्न काम कर सकता है।

प्रिंसिपल सुखविंद्र कौर और अध्यापक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि जनीज हर व्यक्ति की बात सुनकर उत्तर दे सकता है और पूछने पर अपना नाम भी बता देता है। इसे अटल टिंकरिंग लैब में तैयार किया गया है, जहां विद्यार्थियों को तकनीक और नवाचार की शिक्षा दी जाती है। इसके लिए एडीएनओ और मिनी कंप्यूटर रसवरी का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन


भविष्य की योजना
स्कूल प्रशासन ने कहा कि आने वाले दो वर्षों में रोबोट में सुधार कर इसे राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में पेश किया जाएगा। यह पहला पंजाबी रोबोट होने का भी दावा करता है। स्कूल में अटल टिंकरिंग लैब की शुरुआत 2016 में नीति आयोग के मिशन के तहत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें